ad

संदीप सृजन मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित


 संदीप सृजन मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

उज्जैन। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा भव्य अलंकरण समारोह 25 अगस्त 2025, सोमवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय पुरस्कार नारदमुनि पुरस्कार 2023 (नेट/ब्लॉग पत्रकारिता) उज्जैन के युवा साहित्यकार, पत्रकार संदीप सृजन को प्रदान किया गया। 

अलंकरण समारोह में सुप्रसिद्ध क्रिकेट उद्घोषक पद्मश्री सुशील दोषी, एन.पी.नामदेव संचालक संस्कृति संचालनालय तथा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने संदीप सृजन को अखिल भारतीय  पुरस्कार स्वरूप मेटल प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल, श्रीफल एवं सम्मान राशी भेट कर अलंकृत किया ।

म. प्र. लेखक संघ उज्जैन के सचिव डॉ हरीशकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्य के श्रेत्र में इंटरनेट पत्रकारिता (नेट ब्लॉगिंग) के लिए संदीप सृजन को साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय पुरस्कार मिलना महनीय उपलब्धि है। संदीप सृजन विगत बीस वर्षों से साहित्यिक पत्रकारिता के श्रेत्र में सक्रीय रूप से काम कर रहे है। उनके सम्पादन में शब्द प्रवाह ऑनलाइन पोर्टल, शाश्वत सृजन साहित्यिक पत्र का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के हजारों साहित्यकारों, कवियों को आपने प्रकाशित किया है। श्री सृजन संपादक के साथ लेखन के श्रेत्र में भी सक्रीय है। उनके लेख, रचनाएँ देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते है। संदीप सृजन को इस महनीय पुरस्कार मिलने पर मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया और साहित्य अकादमी म.प्र. के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post