ad

सांदीपनि विद्यालय में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी


 सांदीपनि विद्यालय में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

 इटारसी । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण के पूजन और सरस्वती वंदना से हुई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोंत्रा का स्वागत कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य  उपेंद्र साहू ने पुष्प गुच्छ के माध्यम से किया l छात्र- छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।  

विद्यालय प्राचार्य  साहू ने हिंदू धर्म के इस प्रमुख त्यौहार के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की एवं शासन के इस कदम की सराहना की lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दीपक अठोंत्रा  ने  अपने संबोधन में पूरे विद्यालय परिवार के उत्साह की सराहना की और विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा के शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सहयोग पर भी प्रकाश डाला l  देवेंद्र पटेल, श्रीमति लइका खान,श्रीमति पूनम विश्वकर्मा, श्रीमति निहारिका ठाकुर,  विपिन पांडे,  अशीष श्रीवास ने विद्यार्थियों को श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओ के सम्बंध में जानकारी दी। संतोष राणा और सीता राम लवास्कर ने संगीत मय भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती शैलजा सोनी और निशा यादव  ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को पूरे कार्यक्रम से जोड़े रखा।अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन  सुबोध तिवारी    ने किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री कृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ । कार्यक्रम में शाला का समस्त स्टाफ एवम छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post