सरोकार साझा मंच की बैठक 'रक्षा पर्व' के रूप में आयोजित की गयी
इंदौर । सरोकार साझा मंच की अगस्त की बैठक 'रक्षा पर्व' के रूप में आयोजित की गयी। देश की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों के लिये रक्षा सूत्र भेजे गए । हर साल की तरह मंच की तीस से अधिक सदस्याओं ने सैनिकों की कुशलता, स्वास्थ्य और शुभकामना के रूप में रक्षा सूत्र प्रेषित किये। अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने देशप्रेम के लिए रचना कर्म के साथ इस अप्रत्यक्ष भावनात्मक संप्रेषण को भी जरुरी कहा।
मित्रता दिवस को इस तरह से मनाना एक संतुष्टि दे गया। संगीता चौहान, समिधा शुक्ला, कृष्णा जोशी, निर्मला बागोरा, ज्योति निकम, विजया नायक, मृदुला शर्मा, रश्मि-आरती तिवारी,प्रतिभा तिवारी,अंजू मोटवानी, कविता चौहान और करुणा प्रजापति मौज़ूद रहीं।
Tags:
साहित्यक समाचार
.jpg)
