ad

तिरंगे के रंग में रंगा शासकीय कन्या महाविद्यालय, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर


तिरंगे के रंग में रंगा शासकीय कन्या महाविद्यालय, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

इटारसी । कार्यालय ,आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के  निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत तिरंगा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए जिससे चारों ओर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया जहां प्राध्यापको एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के साथ सेल्फी ली। महाविद्यालय में भारतीय तिरंगे का इतिहास एवं महत्व पर छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा प्रेरणादायक भाषण दिए गए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान तक तिरंगे की यात्रा, इसके तीन रंगों के प्रतीकात्मक अर्थ एवं ध्वज संहिता की जानकारी साझा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे देश की अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसे पूर्ण सम्मान दें। श्री रविंद्र चौरसिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि हर छात्रा ध्वज का अर्थ समझे और उसे सही तरीके से फहराये । कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमें राष्ट्रीय एकता का व्यावहारिक पाठ पढ़ाता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से तिरंगे के प्रति सम्मान जन-जन तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में  श्रीमती मंजरी अवस्थी,श्री रविंद्र चौरसिया, श्रीमती पूनम साहू, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. संजय आर्य,,डॉ. श्रद्धा जैन,, श्री अनिल मोहबे, श्री हेमन्त गोहिया, तरुणा तिवारी, क्षमा वर्मा, प्रिया कलोसिया ,करिश्मा कश्यप, श्रीमती शोभा मीणा, श्री एन. आर. मालवीय, श्री सुरेश मालवीय, श्री राजेंद्र कुशवाहा, श्री हरिशंकर निगोते, श्री जीएस भदोरिया, श्री राजेश कुशवाहा, श्रीमती सरिता मेहरा एवं छात्राएं उपस्थित थी।

  प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post