जन शिक्षा केंद्र पथरौटा में क 03 शासकीय शालाओं में 05 पँखों का वितरण हुआ
इटारसी। डां. राजेश जायसवाल , DPC जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम की अनूठी पहल "एक पंखा पितृ के नाम " अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र पथरौटा , ब्लॉक केसला की 03 शासकीय शालाओं में 05 पँखों का वितरण हुआ , जन शिक्षक शालीन दास एवं इम्तियाज खान द्वारा जन सम्पर्क से यह भेंट शासकीय शालाओं हेतु प्राप्त की गई।
पंखा भेट देने वालो में श्री राम शंकर सोनकर समाजसेवी इटारसी द्वारा स्व. रमेश सोनकर जी की स्मृति में प्राथमिक शाला झिरमऊ को 02 पंखे , वर्मा परिवार पुरानी इटारसी द्वारा स्व. राज वर्मा की स्मृति में माध्यमिक शाला कीरतपुर को 02 पंखे एवं 03 LED बल्ब , गोहिया परिवार इटारसी द्वारा शिक्षक स्व. अशोक गोहिया की स्मृति में प्राथमिक शाला नागपुर कला को 01 पंखे भेट किये।
सभी भेंटकर्ताओं ने इस अनूठी पहल की प्रशंसा की , जन शिक्षक इम्तियाज खान , शालीन दास एवं शाला परिवार द्वारा सभी भेंटकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
.jpg)
