ad

पत्रकारों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पत्रकारों ने एसडीएम सरोज परिहार एवं एसडीओपी महेंद्र चौहान को ज्ञापन सौपा


पत्रकारों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पत्रकारों ने एसडीएम सरोज परिहार एवं एसडीओपी महेंद्र चौहान को ज्ञापन सौपा 

सिवनी मालवा । नगर के पत्रकारों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सरोज परिहार को जिला कलेक्टर नर्मदा पुरम के नाम एवं थाना पहुंच कर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान को  पुलिस अधीक्षक  नर्मदापुरम, के नाम ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई  है कि-सोशल मीडिया पर समाचार की कटिंग डालकर अभद्र टिप्पणी एवं विगत दिवस धरने पर बैठे लोगों के द्वारा धरने के दौरान किसानों को भड़काने और बिना अनुमति कृषि विभाग के  कार्यालय के सामने विधायक, सासद एवं एसडीएम के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी करने और नगर के पत्रकारों के द्वारा धरने के आयोजन कर्ता के द्वारा जानकारी नहीं देने के अभाव में धरने की खबरें नहीं लगाने और जब समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई अन्य खबर की कटिंग डालने वाले  ग्राम चतरखेडा निवासी पवन रघुवंशी (भोला) द्वारा उक्त खबर की कटिंग सोशल मीडिया (व्हाट्‌सएप एवं फेसबुक) पर डालकर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके बाद नगर के एक दो लोगों ने भी उस पोस्ट पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणियों (गाली-गलौच) की हैं। जिससे नगर के समस्त पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही हैं। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने एवं अन्य लोगों द्वारा किए गए भद्दे कमेंट्स के विरुद्ध आईटी एक्ट के  अतर्गत प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति नहो अधिकारों में चेतावनी देते ही कहा कि यदि जल्द ही पूरे मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो सिवनी मालवा सहित पूरेप्रदेश में  सभी जगह आवेदक ज्ञापन होंगे ज्ञापन तथा आन्दोलन किये जायेगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।  ज्ञापन देने वालों में विजय सिंह ठाकुर शशांक मिश्रा नकुल मालवीय नंदकिशोर व्यास संतोष चंदेल शुभम शर्मा अमित शर्मा रौनक अग्रवाल चंद्रशेखर पुरोहित संदीप ठाकुर अरुण कश्यप राजा तिवारी विनीत राठी राम शंकर दुबे सुरेंद्र गौर राम शंकर शर्मा राजू राठौर, विपिन मालवीय हर्ष चंद्रायण, तापस जोशी, उमेश गौड, धीरज शर्मा आदि पत्रकार गण मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post