ad

बिजली के पोल शिफ्ट होने से नागरिकों को मिली राहत


बिजली के पोल शिफ्ट होने से नागरिकों को मिली राहत

इटारसी । विश्वनाथ टॉकीज चौराहे पर और डॉक्टर नवलानी जी की क्लीनिक के सामने लगे बीच रोड पर बिजली के पोल माननीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा जी की पहल और उनके प्रयासों से शिफ्ट किए गए हैं। इस कार्य से बूढ़ी माता मंदिर जाने वाले और मालवीय गंज क्षेत्र में जाने वाले हजारों नागरिकों को राहत मिली है। अब लोगों को आवागमन में आसानी होगी और क्षेत्र में यातायात की स्थिति भी सुधरेगी।

स्थानीय नागरिकों ने किया आभार व्यक्त

स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी और पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी के प्रति आभार व्यक्त किया है। नागरिकों का मानना है कि इस कार्य से उनके क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post