डोल ग्यारस पर्व पर विराट ईनामी भजन मंडली में 15 सुप्रसिद्ध भजन मंडलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
सिवनी मालवा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा डोल ग्यारस महोत्सव पर आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का पूज्य संतों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों ने किया शुभारंभ किया उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस महोत्सव अवसर पर आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता रात्रि 9 बजे स्थानीय जय स्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान पर शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथि पूज्य यज्ञाचार्य आचार्य पुनीत दुबे विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी बजरंग दल जिला अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा भाजपा वरिष्ट नेता कमलेश लोवंशी जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय पंडित सतीश दुबे प्रतियोगिता निर्णायक अजब सिंह लोवंशी प्रकाश यदुवंशी समाजसेवी कुंदन श्रीवास मंच संचालक विनोद रघुवंशी मुकेश सराठे आदि मंचासिन अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता के शुभारंभ के पूर्व जबलपुर के नृतक सौम्या द्वारा सुंदर धार्मिक भजनों पर नृत्य किया गया एवं मां यशोदा के सांवरे जागरण ग्रुप अभिषेक मालवीय द्वारा भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जनजातीय डंडा मंडल डोडरा महू द्वारा डंडा मंडल की मनमोहक प्रस्तुति दी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मधुर मंडल भिलाडियां कला गायक सतीश दुबे द्वारा भगवान के धार्मिक भजन गाकर किया गया प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 सुप्रसिद्ध भजन मंडलों ने भाग लेकर प्रथम दौर की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आयोजन समिति के प्रमुख रूप से शिव राठौर प्रवीण अवस्थी सनूप सिंह यदुवंशी राजू राय रामसिंह यादव सुशील गोहर देव बाथब नरेंद्र योगी हेमन्त मराठा विक्की राठौर बल्लू मराठे दिनेश बाथब विकाश कुशवाह योगेश राय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
.jpg)
