ad

रक्तदान शिविर के आयोजन में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया


 रक्तदान शिविर के आयोजन में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया 

पथरौटा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथरौटा द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर सेवा प्रदाता लाइफलाइन ब्लड सेंटर, इटारसी की डॉ. खुशबू अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल सहित ब्लड सेंटर स्टाफ का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा।

शिविर की सफलता में भाजपा नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, मुस्कान संस्था संचालक मनीष ठाकुर, थाना प्रभारी पथरोटा संजिव पवार, दुर्गेश मालवीय, कमलेश मंडलोई, पंचायत सचिव ओंकार सिंह सिसौदिया, भाजपा केसला मीडिया प्रभारी शुभम टिकारिया, जन अभियान परिषद परामर्शदाता व्यंकट चिमानिया, पेसा एक्ट मास्टर ट्रेनर विक्रम ठाकुर, उप स्वास्थ्य केंद्र पथरोटा की एनएम दीप्ति महतों, आशा कार्यकर्ता भूमेश वर्मा, ललिता चौरे, नवांकुर सखी कृष्णा चौरे, संध्या चौरे, तथा सामाजिक कार्यकर्ता विकास गोखले, अमित वर्मा, कपिल वर्मा, आलोक चौधरी, अर्पित रावत, प्रशांत रावत, यश महतों, ऋषभ टिकारिया, शुभम गोखले सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अजय वर्धन एवं समिति सदस्यों ने रक्तदान शिविर की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post