ad

एसडीएम (भा. प्र. से.) टी. प्रतीक राव कासम्मान एवं विदाई समारोह 20 सितम्बर को


एसडीएम (भा. प्र. से.) टी. प्रतीक राव कासम्मान एवं विदाई समारोह 20 सितम्बर को 

इटारसी। मुस्कान संस्था, इटारसी की ओर से संस्था के बच्चों के बीच निरंतर मनोबल बढ़ाने वाले तथा सदैव बच्चों के बीच उपस्थित रहकर उन्हें प्रेरित करने वाले एसडीएम (भा. प्र. से.) टी. प्रतीक राव का स्थानांतरण हो गया है। उनकी सेवाओं और मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए, मुस्कान संस्था द्वारा एक सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के बच्चे अपने प्रिय अधिकारी को भावभीनी विदाई देंगे एवं संस्था की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान का आभार व्यक्त किया जाएगा।

उक्त जानकारी मनीष सिंह ठाकुर संचालक मुस्कान संस्था, इटारसी द्वारा दी गई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post