स्व. मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में 28 सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा
वृंदावन गार्डन, न्यास कॉलोनी, इटारसी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
इटारसी। स्वर्गीय श्री मनीष शंकर शर्मा जी की पुण्यस्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 28 सितम्बर 2025, रविवार को वृंदावन गार्डन, न्यास कॉलोनी, इटारसी में किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। आयोजनकर्ता CIMS कैरियर हॉस्पिटल, गोविन्दपुरा, भोपाल है।
इस शिविर में मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार और परामर्श के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
शिविर में डॉ. विजय कुमार गुप्ता (चीफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट एवं मेडिकल डायरेक्टर),
डॉ. अनुपम मालवीय (रेडिएशन एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट),
डॉ. अनीकेत चौहान (मैक्सिलोफेशियल एवं ओरल कैंसर सर्जन),
डॉ. प्रफुल्ल परमार्थ (जनरल एवं आंतरिक रोग विशेषज्ञ),
डॉ. निलेश बांसोड़ (शिशु रोग विशेषज्ञ)
और डॉ. सरिता अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएँ देंगे।
शिविर में कैंसर, स्त्री रोग, बच्चों की बीमारियाँ, मुख एवं जबड़े की जटिल सर्जरी, सामान्य रोग और आंतरिक बीमारियों का निःशुल्क परामर्श व जाँच उपलब्ध कराई जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा कार्य का लाभ उठाएँ और स्वस्थ समाज निर्माण में सहभागी बनें।
.jpg)
