केसला पोल्ट्री समिति की 24वीं वार्षिक सभा संपन्न
इटारसी। ग्राम सुखतवा के प्रदान कैंपस में केसला पोल्ट्री समिति की 24वीं वार्षिक बैठक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई संस्था का प्रस्तुत किया गया संस्था का वार्षिक आय व्यय केसला पोल्ट्री समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुंती धुर्वे ने प्रस्तुत किया। जो महिला सदस्य प्रत्येक ग्राम में अपने-अपने घरों पर मुर्गी पालन करती है और उनकी मुर्गी का विक्रय केसला पोल्ट्री द्वारा किया जाता है। इस वर्ष केसला पोल्ट्री सहकारी समिति द्वारा इस वर्ष छत्तीस करोड़ तीन लाख अड़तालीस हजार चार सौ इकहत्तर रुपये का कारोबार किया गया । एक करोड़ पचास हजार का घाटा एम पी डव्लू पी सी एल ने सहन किया परन्तुअपने सदस्यों को तीन करोड़ सात लाख इक्यावन हजार रुपए का भुगतान किया। 24वीं वार्षिक बैठक में एमपीडब्ल्यूपीसीएल की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक तुषीर एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर मृदु पवन हजारिका ने अपने-अपने संबोधन में फैसला पोर्टल की तरक्की के बारे में एवं भविष्य की योजना के संबंध में जानकारी दी । केसला पोल्ट्री समिति की जमानी गाँव की चूजे उत्पादन करने बाली हेजरी से राजेश पाल, मुर्गी दाना फेक्ट्री कीरतपुर से सूर्यमणी नायक,एवं केसला पोल्ट्री समिति की मैनेजर भव्या भदोरिया, अर्जुन सहित केसला पोल्ट्री का संचालक मंडल एवं सैकड़ो की संख्या में मुर्गा उत्पादन का व्यवसाय करने वाली महिलाएं मौजूद थी। गांव गांव से आई महिलाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिन गांवों में बेहतर मुर्गा उत्पादन होता है वहां की महिला सदस्यों को सम्मानित भी किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
.jpg)
