पितृ पक्ष में रिद्धि-सिद्धि संग विराजे मस्करा गणेश
इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पितृपक्ष में भगवान गणेश की स्थापना विगत 90 वर्षो से की जा रही है। पितृ पक्ष में स्थापित की जाने वाले गणेश जी को मस्करा गणेश के नाम से जाना जाता है। स्व. प्रीतम चंद्र गौर सारंग टी स्टाल वालों ने इस प्रथा को शुरू किया था। उनके निधन के बाद उनके पुत्रों राजकुमार गौर , अरूण गौर और स्व विजय गौर के द्वारा प्रतिमा को स्थापित किया जाने लगा। वर्तमान में जितेन्द्र गौर, ईशान गौर मस्करा गणेश की स्थापना करते हैं। प्रमुख कार्यकर्ता ईशान गौर ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि की स्थापना भी की जाती है। रविवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मस्करा गणेश जी के दर्शन किए। गणेश उत्सव के दौरान हनुमान मंदिर की साज सज्जा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
Tags:
समाचार
.jpg)
