निधि ने फिर सॉफ्टबॉल में परचम लहराया
इटारसी । 15 वी नेशनल फेडरेशन कप सॉफ्टवाल चैंपियनशिप जो 12 सितंबर से 14 सितंबर तक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई । इसमें सीनियर नेशनल की बेस्ट 8 टीमों को फेडरेशन कप में जगह मिलती है । टीम में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,महाराष्ट्र, पंजाब ,जम्मू कश्मीर, केरल, दिल्ली ,छत्तीसगढ़ की टीमों को भारत की बेस्ट 8 टीमों को शामिल किया गया ।
मैच की प्रारंभ से ही मध्य प्रदेश की टीम ने जीत हासिल करना शुरू कर दी, पहला मैच दिल्ली से 4-0 से , छत्तीसगढ़ को 4-0 से ,पंजाब को 2-1 से तथा जम्मू एंड कश्मीर को 4-0 से जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया । जहां मध्य प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को 4-0 से हराकर फाइनल में पहुंची ।।पंजाब के 2 रन के मुकाबले 3 रन बनाकर मध्य प्रदेश ने भारत की फेडरेशन कप पर कब्जा कर लिया ।
उल्लेखनीय है कि जिला नर्मदापुरम इटारसी शहर की निधि तिवारी, मध्य प्रदेश की सॉफ्टवाल टीम में प्रतिनिधित्व कर कर रही है।
निधि तिवारी के प्रतिनिधित्व पर में मध्य प्रदेश की टीम को स्वर्ण पदक विजेता होने पर ,संरक्षक जिला सॉफ्टबॉल संघ डॉक्टर सीता शरण शर्मा विधायक नर्मदा पुरम एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष म प्र विधानसभा, पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी, तरुण पोपली अध्यक्ष जिला साफ्टबॉल संघ, जय किशोर चौधरी, अशोक मालवी , हरप्रीत छाबड़ा,अश्विनी मालवी ,आलोक चौधरी , अंश मालवीय ने बधाई दी ।
.jpg)
