ad

म.प्र.अग्रवाल महिला महासभा की नवीन कार्यकारिणी का गठन, प्रलभ अग्रवाल अध्यक्ष, रश्मि अग्रवाल बनी सचिव


 म.प्र.अग्रवाल महिला महासभा की नवीन कार्यकारिणी का गठन, प्रलभ अग्रवाल अध्यक्ष, रश्मि अग्रवाल बनी सचिव

शिक्षक दिवस पर 7 शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित 

इटारसी । शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के यूसीमास संस्था परिसर में मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की एक बैठक ओर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, सादगीपूर्ण समारोह में प्रमुख रूप से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही 7 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया साथ ही बैठक मे सर्वसम्मति से प्रलभ अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया साथ ही मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा इटारसी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल जी ने प्रलभ अग्रवाल को नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौंपा एवं उपाध्यक्ष रितु राजेंद्र अग्रवाल सचिव रश्मि पंकज अग्रवाल को सर्व सहमति से चुना  गया। मध्य प्रदेश महिला महासभा इटारसी की सभी सदस्यों ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने की शपथ ली। साथ ही शासकीय पुत्री शाला की शिक्षिका श्रीमती ममता शुक्ला ,श्रीमती रेखा तोमर , सिंधी शाला की प्राचार्य संगीता पटेल , शिक्षक अखिलेश दुबे जी ,यूसी मास शिक्षिका प्रीति तोमर, प्रीति सेन एवं जागृति केवट को संस्था के द्वारा शाल श्रीफल देकर , शिक्षा के क्षेत्र में उनकेअमूल्य योगदान देने के लिए आभार माना। आज का पूरा कार्यक्रम पूर्व जिला महामंत्री अर्चना अग्रवाल ,वर्तमान जिला महामंत्री अंशु अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष सुनीता राजेश अग्रवाल एवं सम्माननीय सदस्य प्रतिभा, नीतू ,प्रीति, स्वाति, विनीता ,उमा ,रूबी एवं अंजना अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का कविता अग्रवाल द्वारा सफल संचालन किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post