शिक्षक दिवस के अवसर पर सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक सम्पन्न
इंदौर । सरोकार साझा मंच की सितम्बर माह की मासिक बैठक शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. वंदना मिश्र 'मोहिनी ' और सुरभि शुक्ला के आतिथ्य में आयोजित की गयी।
' शिक्षक की भूमिका' और ' आज शिक्षक और विद्यार्थी के सम्बन्ध ' पर चर्चा आयोजक डॉ. वंदना मिश्रा ने फूल और कलम से स्वागत करते हुए आरम्भ की। उन्होंने लघुकथा के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये।
अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने शिक्षक की परिभाषा को विस्तार देने की बात कही।और ज्ञान विज्ञान और तार्किक सोच बढ़ाने में गुरुजनों की भूमिका याद की।
सभी सदस्य रचनाकारों ने जीवन में गुरुजनों की सीख पर लघुकथा, कविता, गीत और संस्मरण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये।
आज शिक्षक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण बनती जा रही है। बदलाव के युग में शिक्षक और विद्यार्थी के सम्बन्ध बहुत ही चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील बन रहे हैं। इसकी तस्दीक करते हुए कृष्णा जोशी, निर्मला बागोरा,हेमा रावत,ज्योति निकम, रश्मि तिवारी करुणा प्रजापति, निरुपमा नागर, विजय नाइक , आशा मुंशी ने अपनी सीखी और सिखाई सीखोँ का उल्लेख करते हुए अपने शिक्षकों और गुरुजनों को याद किया।
रश्मि तिवारी और निर्मला बागोरा ने अतिथियों का सम्मान माला और पैन भेंट कर किया।
सुरभि शुक्ला ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
.jpg)
