ad

मिनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम


 मिनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम

भोपाल । डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा गौरीश की अध्यक्षता में मिनाल रेजीडेंसी स्थित “सौम्या निवास” में नगर के चर्चित व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी संपन्न हुई। डॉक्टर गौरीश ने “आप हमारे बाप” व्यंग्य पढ़कर शासन व्यवस्था की विसंगतियों को उजागर किया।  गोकुल सोनी ने व्यंग्य कुत्ता फ़जीती के माध्यम से कहा कि कुत्ता अब वी आई पी हो गया है। वह चाहे किसी को कटे, नोचे या अस्पताल से नवजात शिशुओं का मुंह में दबाकर अपहरण कर ले, आप उससे रोड पर झुंड में घूमने की स्वतंत्रता नहीं छीन सकते।  विवेक रंजन श्रीवास्तव ने “हिंदी व्यंग्य की परम्परा” पर आलेख और “गद्देदार कुर्सी” व्यंग्य पढ़ा। शारदा दयाल श्रीवास्तव ने “बजट में उलझा बसंत”, में बजट की विसंगतियों उजागर की। अशोक कुमार धमेनिया ने “लेखक वरिष्ठ साहित्यकार हैं”, एन व्ही गंभीर ने “बैंक व्यवस्था”, व्ही के श्रीवास्तव ने “अब बोलने पर पाबंदी” पर समकालीन विसंगतियों को उठाया। सुरेश पटवा ने “कलयुग में न्यूज़ सेवन तरीका” व्यंग्य पढ़कर सबकी वाहवाही लूटी। संचालन वरिष्ठ व्यंग्यकार गोकुल सोनी ने और आभार प्रदर्शन सुरेश पटवा ने व्यक्त किया। 


गोकुल सोनी

वरिष्ठ साहित्यकार

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post