शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीराम निवारिया के विशिष्ट आथित्य में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अस्मिता की आत्मा है। हमें इसका प्रयोग गर्व के साथ करना चाहिए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीराम निवारिया ने कहा कि मानव सभ्यता की तरह लिपि का विकास भी हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य की जड़ें धम्मलिपि से जुड़ी हैं और आज हिंदी न केवल भारतीय संस्कृति का जीवन्त दस्तावेज है, बल्कि विश्व पटल पर भारतीय अस्मिता की पहचान भी बन चुकी है। अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत रंधावा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाषाओं का उद्देश्य हमें जोड़ना है, विभाजित करना नहीं। हिंदी दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपनी मातृभाषा को सम्मान दें और अन्य भाषाओं के साथ सहयोग का सेतु बनाएँ। महाविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिकरवार ने कहा कि हिंदी भाषा सरलता और सहजता की प्रतीक है। छात्राओं को चाहिए कि वे हिंदी साहित्य और भाषा का गहन अध्ययन करें और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान डॉ श्रीराम निवारिया द्वारा प्राचार्य को महाविद्यालय हेतु स्वरचित कविता संग्रह प्रिय मनुष्यो भेंट की गई ।कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत गोहिया के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम मे श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ हर्षा शर्मा, डॉ शिरीष परसाई, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ श्रद्धा जैन, डॉ संजय आर्य,, डॉ भावना यादव, तरुणा तिवारी, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप, श्रीमती शोभा मीणा एवं अनेक छात्राएं उपस्थित थी।
प्राचार्य
.jpg)
