ad

एक अच्छा शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता होता है - डॉ देवेंद्र दीपक


 

एक अच्छा शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता होता है -  डॉ देवेंद्र दीपक

भोपाल । होटल ब्ल्यू पर्ल, शिवाजी नगर भोपाल के सभागार में श्रीमती श्रद्धा गुप्ता की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवेंद्र दीपक ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में महिला लेखिका संघ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कुमकुम गुप्ता, उत्सवमूर्ति श्रीमती श्रद्धा गुप्ता एवं उनके पति श्री अरुण गुप्ता भी मंचासीन रहे। 

कार्यक्रम का सरस सफल एवं चुटीला संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में चार वर्ष के बच्चे रेयांश ने गणपति जी, शंकर जी के संस्कृत श्लोकों को कुशलता पूर्वक सुनाकर सभी का मन जीत लिया। अतिथियों का स्वागत अरुण गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजीव लोचन कस्तवार जी, मनोज गुप्ता, सतीश भारद्वाज, अनिल गुप्ता, अतुल गुप्ता एम सी सोनी, साधना, मधु एवं नीता गुप्ता द्वारा किया गया। मॉर्निंग वाकर्स क्लब के साथियों 

सर्वश्री माधव सिंह दांगी, दवे जी, विजय श्रीवास्तव, एम सी पंडाग्रे, आर सी जैन द्वारा लोकगीत, भजन एवं गानों की मधुर प्रस्तुति की गई। 

     डॉ देवेंद्र दीपक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक शिक्षक सफल राष्ट्र निर्माता होता है। यह श्रृद्धा जी की सेवा समाप्ति नहीं है बल्कि वे अब मानवता की सेवा में और अधिक समय दे सकेंगी। श्री रघुनंदन शर्मा ने कहा कि सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व. श्री लक्ष्मीनारायण गुप्त विश्वबंधु जी की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे की तीनों पीढ़ियों ने संजोकर रखा है। अरुण गुप्ता जी द्वारा मानस भवन को दी जा रही सेवाएं महत्वपूर्ण हैं।कुमकुम गुप्ता जी ने भी श्रद्धा जी के सद्गुणों पर प्रकाश डाला। राजीव लोचन कश्तवार, अनिल गुप्ता, श्रीमती अल्का तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में श्रद्धा गुप्ता जी की भूरी भूरी प्रशंसा की। अंत में श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा तथा सर्वश्री अशोक निर्मल, रामबाबू गुप्ता, गोकुल सोनी, मनोज गुप्ता, मार्निंग वाकर्स क्लब सदस्यों,  डॉ देवेंद्र दीपक परिवार एवं अनेकों गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धा की का सम्मान किया गया। 


गोकुल सोनी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post