भगवान विश्वकर्मा जयंती पर्व मनाया गया
नर्मदापुरम । सी.वी रमन (प्राईवेट) आई टी आई, नर्मदापुरम में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर्व का आयोजन डायरेक्टर श्री विवेक भदौरिया के मुख्यातिथ्य श्री विनीत भदौरिया की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक हषोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सी. वी . रमन आई टी आई, नर्मदापुरम के प्राचार्य राजेश पचलानिया, बी.एड. कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नारायणदास कुशवाहा, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. हरिओम दीक्षित, रोहनी शर्मा, डॉ. नीतू तिवारी, अभिषेक कोटवाला, धर्मेन्द्र मेहरा, श्रीकांत चौधरी, संतोष ठाकुर, ज्योति यादव, चम्पालाल, रंजीत मालवीय एवं आई टी आई, बी एड कालेज के छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे। अन्त में महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।
Tags:
समाचार
.jpg)
