वार्ड 18,19 में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ नारी सशक्त भारत का शुभारंभ हुआ
इटारसी। आठवें राष्ट्रीय पोषण माह *स्वस्थ नारी सशक्त भारत* का शुभारंभ वार्ड 18,19 में परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के नेतृत्व एवं वार्ड पार्षद श्रीमती गीता पटेल की उपस्थिति में किया गया । धात्री माताओं को पोषण संबधी समझाइश एवं अपने बच्चों एवं अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल किया जाए एवं घर का पका भोजन ही बच्चों को दिया जाए इसकी सलाह श्रीमती अर्चना गुप्ता द्वारा दी गई । 1000 दिवस एवं स्वछता संबधी जानकारी श्रीमती गीता पटेल द्वारा दी गई ताकि *स्वस्थ नारी सशक्त भारत* का सपना साकार हो । शुभारंभ में अटल बाल पालक श्रीमती राखी दुबे एवं सभी कार्यकर्ता, सहायिका एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)
