विहिप मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका ने ली बैठक : संख्या बल में निकलेगा शौर्य यात्रा पथ संचलन डीजे व गानों पर रोक
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की प्रांत सह संयोजिका आदरणीय रिंकू सुनेरी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका दीपा शर्मा दीदी का प्रवास नगर संयोजिका अनीता तिवारी के निवास पर हुआ। सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत सत्कार मातृशक्ति के द्वारा किया गया। तदोपरांत सभी बहनों की बैठक ली गई।
मातृशक्ति प्रांत संयोजिका रिंकू शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल शौर्य यात्रा नगर में निकाली जाए जिसमें सौ से अधिक बहनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैंड व ड्रम के साथ संचलन निकाला जाए। किसी भी तरह के गाने एवं डी जे का उपयोग उसमें नहीं होना चाहिए। दुर्गावाहिनी की बहनें दंड लेकर आगे चलेंगी एवं मातृशक्ति शस्त्र लेकर पीछे चलेंगी। नवरात्रि में ज्यादा से ज्यादा पंडालों में जाकर शस्त्र पूजा करना है और शस्त्र पूजा क्यों की जाती है उस विषय पर बोलना है।
इस दौरान जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत एवं नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने भी अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर जिला संयोजिका तरुणा सोनी,नगर संयोजिका अनीता तिवारी,सह संयोजिका आरती मालवीय,सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी,कुसुम मेहरा,नीतू साहू,उषा यादव,रानी मनवारे,पार्वती यादव आदि मातृशक्ति बहनें उपस्थित रहीं।
जारीकर्ता
अनुरुद्ध चंसौरिया
नगर उपाध्यक्ष
विश्व हिंदू परिषद इटारसी
जिला नर्मदापुरम
.jpg)
