सकल रघुवंशी समाज ने कमिश्नमर नर्मदापुरम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया
जनसुनवाई में शिकायत की
सिवनी मालवा। रघुवशी समाज के अधिकांश लोग खेती किसानी से जुड़े होने के चलते कई बार उनके प्रकरण एसडीएम कोर्ट में लगते है लेकिन वहां वर्षों से पदस्थ बाबू मुन्नालाल साहू जिनका मूल विभाग कृषि उपज मण्डी समिति बानापुरा और राहुल शर्मा जिनका मूल विभाग कम्प्यूटर दैनिक वेतन भोगी नगरपालिका परिषद सिवनी मालवा के द्वारा बिना लेन देन किए कोई कार्य नहीं किया जाता है यहाँ तक की आवेदक के हस्ताक्षर भी नहीं कराए जाते है।
एसडीएम कोर्ट मैं दो दो वर्षों से मामले लंबित है वही जिनके द्वारा बाबुओ को सेवा शुल्क दे दी जाती है उनके कार्य महीनों छोड़िये दिनों मैं कर दिए जाते है।
हमारी माँग है कि शिकायती आवेदन की तिथि से पिछले तीन वर्षों मैं लगे सभी प्रकरणों की जाँच की जाए और जिनमें आदेश हो गए है और जो लंबित है वो क्यो लंबित है इसकी निष्पक्ष जाँच कर दोषी बाबू और उनको संरक्षण देने वाले अधिकारी पर कार्यवाही की जाए ।
साथ ही हमारी माँग है तीन दिवस में जिस एसडीएम के बाबू मुन्ना लाल साहू का वीडियो वायरल हुआ है इसे तुरंत उनके मूल विभाग मैं भेज कार्यवाही कर निलंबित किया जाये और दूसरे बाबू राहुल शर्मा के कार्यकाल की भी जाँच कर दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की जाए वही तुरंत भूल विभाग नगरपालिका भेजा जाए ।
तीन दिवस में कार्यवाही नहीं होने पर सकल रघुवंशी समाज के द्वारा सबसे पहले दोनों बाबुओं का पुतला दहन किया जाएगा इसके बाद इन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों का भी पुतला दहन किया जाएगा वही चरणबद्ध आंदोलन भी अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
.jpg)
