ad

सुपोषण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेवा भारती ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन


 

सुपोषण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेवा भारती ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

इटारसी । सेवा भारती के साप्ताहिक सुपोषण जागरूकता अभियान के अंतर्गत तृतीय दिवस पर शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता जैसी अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुपोषण विषय पर किया गया। अग्रवाल पब्लिक स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।

वही बागेश्वरी विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों ने  कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, मेंढक दौड़ एवं घोड़े पर छाई - छाई आदि खेल कूद प्रतियोगिता मे भाग लिया।

साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन चौरे कोचिंग, यूनिक कोचिंग एवं आर के कोचिंग में आयोजित की गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवा भारती के पूर्ण कालिक देवेंद्र धुर्वे एवं मुख्य वक्ता के रूप मे युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदोरिया उपस्थित थे ।

मुख्य वक्ता ने कहा की यदि आप सभी बच्चे संतुलित पोषण आहार लेंगे तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और आप संपूर्ण रूप से स्वस्थ होंगे साथ ही आप लगातार स्कूलों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होते रहे, हार या जीत की चिंता किए बिना केवल अपने मनोरंजन एवं अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे। आज के इस आयोजन में अग्रवाल स्कूल के प्राचार्य श्री गिरधारी चौरे, गुरु नानक स्कूल के प्राचार्य श्री तिवारी जी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश खालगो, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री एन पी चौधरी, बागेश्वरी विद्या मंदिर स्कूल की संचालिका श्रीमती रेखा मालवीय, चौरे कोचिंग के संचालक श्री अमित चौरे, यूनिक कोचिंग के संचालक श्री अभिषेक शर्मा, आरके कोचिंग के संचालक श्री आशीष पटेल, युवाम् सेवा भारती के सदस्य श्री रमेश जगदेव एवं सभी स्कूलों के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post