ad

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया


 

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया

इटारसी । तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी के तत्वावधान में आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, मालवीयगंज में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायाधीश श्रीमती आयुषी गुप्ता (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को बच्चों के संविधान प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देते हुए बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विधिक प्रावधानों का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला। अंत में उनके द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, समिति सदस्य सर्वेश शर्मा, प्राचार्य रविशंकर यादव, शिक्षकगण योगेश शुक्ल, सुनील सोनी, देवेंद्र सैनी, रजनी मालवी, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राजकुमार पटेरिया सहित कक्षा 10वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post