ad

हिंदी के प्रचार-प्रसार में पं. गोविन्द बल्लभ पंत का अतुलनीय योगदान - विशाल जैन


 

हिंदी के प्रचार-प्रसार में पं. गोविन्द बल्लभ पंत का अतुलनीय योगदान - विशाल जैन 

कार्यानुभव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अहिंसा सेवा संगठन ने किया पुरस्कृत

 ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस की 138वीं जयंती मनायी गयी। इस मौक़े पर शिक्षिका संध्या ने कहा पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त या जी.बी. पन्त का जन्म 10 सितम्बर 1887 को हुआ एवं 74 वर्ष की आयु में 7 मार्च 1961 को देहावसान हो गया। वह प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ आदर्श राजनेता थे, वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमन्त्री बने। सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने कहा स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी, संविधान सभा के सदस्य, कुशल प्रशासक, समाज सुधारक, प्रखर वक्ता,  चिंतक राष्ट्रनायक पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में अविस्मरणीय और अतुलनीय योगदान दिया एवं हिंदी को राज भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए सराहनीय प्रयास किये। अहिंसा सेवा संगठन ने कार्यानुभव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। सुलेख में वैशाली, कला में निराशा, सामान्य ज्ञान में सोनाली, संवाद में सुहानी, उपस्थिति में नीतेश और केशव अग्रणी रहे। अंत में सभी ने विनयाँजलि समर्पित की। इस मौक़े पर शिक्षामित्र हाकम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। आभार व्यक्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post