"फ़ूड कंज़र्वेशन एंड प्रोसेसिंग" अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण-पत्र का वितरण
इटारसी । उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय में *"फ़ूड कंज़र्वेशन एंड प्रोसेसिंग"* का 30 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का आज समापन किया गया। प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा गुर्जर द्वारा महाविद्यालय की 60 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें छात्राओ ने विभिन्न प्रकार के आचार, सॉस एवं जेम, सेजवॉन चटनी, मोदक, चाट, नान-खटाई, केक, दाबेली, इमली की कैंडी, चॉकलेट, बिस्किट, मिठाई, पेड़ा, विरयानी, मुरब्बा, आइसक्रीम, बर्गर, पिज्जा तथा विभिन्न प्रकार के मसाले आदि बनाने की कला एवं इन्हें सुरक्षित रखने के विधि सिखाई। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती मंजरी अवस्थी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कैरियर चुनने, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर खोजने तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है। डॉ. हरप्रीत रंधावा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न होती है। नोडल अधिकारी श्री स्नेहांशु सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण से कार्य-कुशलता बढ़ती है जिसके फलस्वरूप वह कार्य में पूर्णता एवं दक्षता प्राप्त कर लेता है, जिससे यह दक्षता उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी। श्रीमती पूजा गुर्जर ने छात्राओं को बताया कि प्रशिक्षण से छात्राएं पाक-कला में माहिर होकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकती है। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि यह योजना न केवल अच्छी शिक्षा प्रदान करती है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास में बढ़ावा देती है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के विकास में एक सक्रिय भूमिका निभा सकें। अंत मे सभी प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा गुर्जर को सम्मान हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्रायें उपस्थित थी।
प्रभारी प्राचार्य
श्रीमती मंजरी अवस्थी
.jpg)
