ad

अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर 11वें कार्यक्रम में निर्भय सक्सेना को दिया "अटल मन: पत्रकार" सम्मान


 

अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर 11वें कार्यक्रम में निर्भय सक्सेना को  दिया "अटल मन: पत्रकार" सम्मान

अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे - लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता

 बरेली।  साहित्यिक संस्था शब्दांगन के तत्वावधान में अटल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ग्यारहवां कार्यक्रम में  "अटल मन: पत्रकार" सम्मान से पत्रकार निर्भय सक्सेना को  सम्मानित किया गया। शब्दांगन के अध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी , उपाध्यक्ष रामकुमार अफरोज और लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता ने मोतियों की माला, पगड़ी, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्, प्रमाणपत्र और पटका भेंटकर सारस्वत अभिनंदन किया।     शब्दांगन सभागार, बिहारीपुर खत्रियान पर अपने सम्मान पर पत्रकार निर्भय सक्सेना ने शब्दांगन संस्था और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि अटल जन्म शताब्दी पर "अटल मन: पत्रकार  सम्मान" मिलना उनके लिए गौरव की बात है। मैंने हमेशा रचनात्मक पत्रकारिता की है ताकि समाज को सही गतिशीलता प्राप्त होती रहे। 

     कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की मूर्ति और भारत रत्न एवं  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कवि रितेश साहनी ने वाणी वंदना प्रस्तुत कर वातावरण साहित्यिक बना दिया। कवि उपमेंद्र सक्सेना ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र को साकार करने वाला  भावपूर्ण गीत पढ़कर समां बांध दिया। अध्यक्षता डाॅ सुरेश रस्तोगी ने की और संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। 

     इस अवसर पर समाजसेवी जनार्दन आचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्भय सक्सेना का पत्रकारिता का लंबा अनुभव रहा है और पिछले पांच वर्षों से "कलम बरेली की" नामक पत्रिका संपादित कर रहे हैं, जिसमें बरेली जिले की हर प्रमुख घटना का सारगर्भित इतिहास संकलित किया गया है। 

    लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के पत्रकार ओजस्वी वक्ता, राजनैतिक जीवन, कवि मन और हाजिर जबाबी के अनेक संस्मरण सुनाए और कहा कि विषम परिस्थितियों में राजनीति को सफलतापूर्वक निभाने में उन्हें राजनीति का अजातशत्रु कहना समीचीन होगा। 

    कार्यक्रम में डाॅ श्वेतकेतु शर्मा, रामकुमार अफरोज, राम प्रकाश सिंह ओज, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, मदनलाल शर्मा, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, विशाल शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, संजीव कुमार अवस्थी, रोहित अग्रवाल, रितेश साहनी, अलका त्रिवेदी, मीनू रस्तोगी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सबका आभार अध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी ने किया। 

निर्भय सक्सेना

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post