ad

इटारसी में भव्य 'नगर अन्नकूट' संपन्न: श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में उमड़ा जनसैलाब


 

इटारसी में भव्य 'नगर अन्नकूट' संपन्न: श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

इटारसी के सबसे बड़े नगर अन्नकूट में 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया प्रसाद

​इटारसी: धर्म और आस्था के केंद्र श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार, इस वर्ष भी विशाल नगर अन्नकूट का भव्य आयोजन सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन इटारसी का इकलौता सबसे बड़ा नगर अन्नकूट है, जिसमें इस वर्ष भी धर्मप्रेमी जनता का अपार सहयोग और उत्साह देखने को मिला।

​गोवर्धन पूजन और अतिथियों की उपस्थिति में ​कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गोवर्धन पूजन के साथ हुई। इसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और गोवर्धन महाराज एवं माँ दुर्गा का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

​पूजन के मुख्य यजमान के तौर पर श्रीमती अनीता सुरेंद्र सैनी एवं श्रीमती किरण सुनील दुबे ने गिरिराज गोवर्धन महाराज और गौमाता का विशेष पूजन-अर्चन किया। पूजन का कार्य मुख्य आचार्य पं. अतुल कृष्ण मिश्रा के सान्निध्य में बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर के स्थाई पुजारी सत्येंद्र पांडे एवं पीयूष पांडे ने भी विशेष सहयोग दिया।

15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

​श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे और समस्त पदाधिकारियों के अथक परिश्रम से यह विशाल आयोजन सफल हुआ। शाम 7 बजे से शुरू हुआ प्रसाद वितरण रात्रि 11:30 बजे तक अनवरत जारी रहा। अनुमान है कि नगर के 15 हजार से अधिक धर्मप्रेमी नागरिकों ने इस महाप्रसाद को ग्रहण किया, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, नपा उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, सभापति राकेश जाधव, गीता पटेल, पार्षद वंदना ओझा, मनीषा अग्रवाल, एसडीएम निलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनेता एवं व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post