ad

हिन्दू पुत्र उत्सव समिति ने की भगवती की महाआरती


 हिन्दू पुत्र उत्सव समिति ने की भगवती की महाआरती

नर्मदापुरम । चैतन्य नगर मालाखेड़ी स्थित हिन्दू पुत्रउत्सव समिति द्वारा अष्टमी पर समिति की महिला सदस्यों ने मां भगवती का विशेष श्रंगार किया । इस अवसर पर माँ जगत जननी की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालु अपने घरों से आरती की थाल सजा कर लाए। पंडित संदीप शर्मा ने बताया कि माता कालरात्रि अपने उपासकों को काल से भी बचाती हैं, उनकी अकाल मृत्यु नहीं होती। इनके नाम के उच्चारण मात्र से ही भूत, प्रेत, राक्षस और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।

समिति के अध्यक्ष हर्षित कौशल ने बताया महाआरती के मौके पर माँ की आराधना कर भारत में अमन, चैन, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति के सदस्य दीपक कौशल, सुयश मिश्रा, धीरेन्द्र मालवीय, आनंद, श्रीमती संगीता मिश्रा, योगिता सिरोही, वंदना मालवीय, किरण, निति, अंजली, प्रीति, सुनील, छोटू, दीपेश शैलेंद्र अमर आदि श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post