ad

वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी ने " अपना घर"वृद्धाश्रम में दीवाली मिलन समारोह मनाया


वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी ने " अपना घर"वृद्धाश्रम में दीवाली मिलन समारोह मनाया

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी ने इस वर्ष" अपना घर"वृद्धाश्रम न्यास कॉलोनी स्थित दीवाली मिलन (पंच त्योहार -धनतेरस,छोटी दीवाली,दीवाली,गोवर्धन पूजा, भाई -दूज ) नवाचार तरीके से मनाया । आकर्षण बिंदु,,,,संघ के बुजुर्गों द्वारा वृद्धाश्रम मैं निवास रत बुजुर्ग पुरुष-महिलाओं के साथ मनाया इसके अंतर्गत उन्हें फल ,मिष्ठान वितरण,फटाखें वितरण,शेर-शायरी,गीत गायन,जीवन का फलसफा  में सुख दुख का आना जाना पर चर्चा की । कार्यक्रम में 103 वर्षीय बरमान घाट निवासी अम्मा की उपस्थिति में अध्यक्षता विशेष आकर्षण का केंद्र थी।यादव अम्मा जिनका मायका इटारसी में ही है उनके अपने पांच वर्षों से कोई खैर कुशल लेने नहीं आये ,वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार का अहसास से उनकी अश्रुधारा रुक नहीं रही  थी । इस प्रकार "अपना घर"मे अपने लोगों के साथ दिवाली उत्सव का आनंद अनूठा ही था। इस अवसर पर डॉ अनिरुद्ध कुमार शुक्ल ,संघ संरक्षक, अशोक कुमार दुबे अध्यक्ष, जी.डी. पाटिल सचिव, उपाध्यक्ष शिव शरण चौधरी,सह सचिव श्री टीकाराम धार्मिक, श्री राजेन्द्र दीक्षित सहित अनेक सदस्य वृद्धजनों के साथ शुभकामनाए प्रेषित की गई। इस अवसर पर डॉ शुक्ला ने समसायिक विचारों से भाव अभिव्यक्ति दी ।वृद्धाश्रम मैं आज 10 पुरुष,और09 महिला उपशित थी07 वृद्धजन त्योहार मनाने अपने निकट संबंधियों के घर गए हुए थे।इस मिलन समारोह से भाव विभोर होकर पुनः अगले वर्ष मिलने का आपसी संबंध कायम किया ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post