ad

इटारसी व्यापार महासंगठन के नेतृत्व में व्यापारियों के सहयोग से संपूर्ण बाजार क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे


 

इटारसी व्यापार महासंगठन के नेतृत्व में व्यापारियों के सहयोग से संपूर्ण बाजार क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

इटारसी। अब शहर में जल्द ही इटारसी व्यापार महासंगठन के नेतृत्व में व्यापारियों के सहयोग से संपूर्ण बाजार क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह बात इटारसी व्यापार महासंगठन केपदाधिकारियों ने लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा व्यापारियों की मौजूदगी में स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा से कही है और दीपावली बाद संपूर्ण इटारसी के बाजार क्षेत्र में यह सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए इटारसी व्यापार महासंगठन की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इन कैमरों की निगरानी के लिए आडिटोरियम में कक्ष प्रदान करने एवं बिजली मीटर के साथ ही एक किलोवाट का इनवर्टर, उक्त कक्ष एवं निगरानी के लिए कर्मचारी देने की भी बात कही है। जिसके लिए विधायक डॉ. शर्मा एवं नपाध्यक्ष चौरे ने इटारसी व्यापार महासंगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आभार भी व्यक्त किया है।

इस दौरान इटारसी व्यापार महासंगठन के पदाधिकारियों ने स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर का नए परिसर में विस्थापन को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा का तालियां बजाकर आभार व्यक्त किया।

मंगलवार की दोपहर एक सैकड़ा से ज्यादा व्यापारी इटारसी व्यापार महासंगठन के बैनर तले अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर रेस्ट हाउस में विधायक से गुहार लगाने पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से बाजार के दुकानदारों पर बढ़ाए गए किराया को कम करने, संपूर्ण बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित कर फल सब्जी व्यवसाय करने वालों को फल सब्जी मंडी में भेजने, त्यौहारी सीजन में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जा रही लगातार घोषित एवं अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में, हेलमेट तथा अन्य वाहन चैकिंग के नाम पर वाहन चालकों को बेवजह परेशान न करने के संबंध में अपनी बातें रखी। जिस पर विधायक ने बिंदुवार समस्याओं के निराकरण का आश्वासन इटारसी व्यापार महासंगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को दिया।

दुकान किराया कम करने, जल्द करेंगे चर्चा

व्यापारियों द्वारा विधायक डॉ. शर्मा को अवगत कराया गया कि वर्तमान में विगत 10 वर्षों से शहर का व्यापार काफी प्रभावित हो चुका है। जिसका प्रमुख कारण शहर में शुरू हो चुके बड़े बड़े माल एवं आनलाइन खरीदारी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। वही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित बड़ी बड़ी सेलों से दुकानदारों के व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। इसलिए वर्तमान प्रचलित दर में किराया राशि तीन रुपए प्रति फिट के स्थान पर एक रुपए प्रति वर्ग फिट प्रति माह की वृद्धि ही न्यायोचित होगी और एक रुपए प्रतिवर्ग फिट के स्थान पर पचास पैसे प्रति वर्ग फिट करने की बात कही, जिस पर विधायक एवं नपाध्यक्ष द्वारा मामले में जल्द ही कुछ अच्छा करने की बात कही।

बेवजह बार-बार हो रही घोषित और अघोषित विद्युत कटौती

व्यापारियों ने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि लंबे समय से शहर में विद्युत व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। वर्तमान में त्यौहारी सीजन भी है। ऐसे में बार-बार विद्युत कटौती से व्यापार प्रभावित होता है। इस पर विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि मामले में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर दीपावली तक अति आवश्यक होने पर ही मेंटनेंस कार्य करने कीबात रखेंगे। ताकि व्यापारियों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

जगह-जगह लग रहे फल ठेले, द्विअर्थी भाषा का कर रहे उपयोग

अनेक व्यापारियों विधायक को बताया कि शहर में व्यवस्थित फल बाजार नगर पालिका द्वारा इन व्यापारियों के लिए बनाया है और कुछ दिनों पूर्व हीइनके लिए प्लेन चबूतरे तैयार किए है। बावजूद इसके संपूर्ण बाजार क्षेत्र में ठेले पर फल का व्यवसाय करने वाले लोगों का मकडज़ाल से फैला हुआ है। इनमें से अधिकतर फल व्यापारी महिलाओं को देखकर द्विअर्थी भाषा का उपयोग करते हैं, जिसके चलते महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ता है। विधायक ने कहा कुछ ही दिनों में इन फल विक्रेताओं को इनके वास्तविक स्थान पर नियमित रूप से पहुंचा दिया जाएगा।

नि:शुल्क मिलने वाली एनओसी के वसूल रहे साढ़े सोलह हजार 

अनेक दुकानदारों ने विधायक एवं नपाध्यक्ष को शिकायत करते हुए कहा कि पूर्व में नगर पालिका द्वारा नि:शुल्क एनओसी प्रदान की जाती थी, अब वर्तमान में नपा द्वारा १६ हजार ५०० रुपए तक व्यापारियों से एनओसी के नाम पर वसूल किए जा रहे हैं। इस पर नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने सभी दुकानदारों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी दुकानदार नगर पालिका से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर लें। दुकानदारों का तर्क था कि हम कई दशकों से लगातार व्यापार कर रहे हैं । आज तक नपा से ऐसा कोई भी एनओसी को लेकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट नहींकि या है। नपा द्वारा बार-बार नए नियम कानूनों का हवाला दिया जाता है।

श्री चौरे ने कहा कि रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने से यह समस्या हमेशा के लिएस माप्त हो जाएगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post