ad

पावागिरि जी में भक्तामर महामंडल विधान के साथ अखंड पाठ का शुभारम्भ


पावागिरि जी में भक्तामर महामंडल विधान के साथ अखंड पाठ का शुभारम्भ

वार्षिक मेला का मंगलाचरण है यह भक्तामर का अखंड पाठ - विकास भंडारी 

 ललितपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में भक्तामर महामंडल विधान के साथ चौबीस घंटे के अखंड पाठ का शुभारम्भ हुआ। सुबह पं. विनोद कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में अतिशयकारी चमत्कारी बाबा मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी का मस्तिकाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। जिसमें अरविन्द कुमार राजेश जैन विकास भंडारी, विजय कुमार स्वरूपचंद जैन, नीलेश कुमार राजकुमार जैन, भूपेंद्र जैन अहमदाबाद, बाबूलाल अरविन्द जैन विदिशा, कमल कुमार सतीशचंद जैन विरधा, सतीश चंद खजराहा, राजेश जैन कटेरा आदि श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मंगल कलश की स्थापना के साथ भक्तामर महामंडल विधान एवं अखंड पाठ का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मंदिर समिति के संयुक्त मंत्री विकास भंडारी ने कहा यह भक्तामर का अखंड पाठ वार्षिक मेला का मंगलाचरण है, इसके बाद 29 अक्टूबर से सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं 7 नवंबर से वार्षिक मेला का भव्य आयोजन किया जायेगा। सायं काल की बेला में 48 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें धर्माबिलंबियों ने संगीतमय धुनों पर सुन्दर नृत्यमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, सुकमाल जैन विरधा, संजय जैन पुणे, धर्णेन्द्र जैन झाँसी, अशोक जैन, राजेश कुमार, अरविन्द भंडारी, आनंद जैन, विकास पवा, अमित कुमार, सौरभ जैन आदि प्रमुख रहे। अंत में अरविन्द भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post