शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में गरबा रास की धुनों एवं भक्तिमय गीतों से गुंजा महामाई माँ नवचंडी का आंगन
खंडवा। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में माँ नवचंडी देवी धाम के विशाल प्रांगण में महंत बाबा गंगाराम जी के सानिध्य में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें इटारसी, बुरहानपुर, बहादरपुर, खंडवा की माँ नवचंडी देवी सहित 10 से अधिक टीमों व्दारा सुंदर मनमोहक गरबा एवं रास की प्रस्तुतियां दी गयी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जिसमें 21111 रूपये का प्रथम पुरूस्कार दो टीमों अप्सरा गरबा मंडल, इटारसी और खंडवा की माँ नवचंडी गरबा मंडल टीम को, व्दितीय पुरूस्कार रूपये 11111 माँ तुलजा भवानी गरबा मंडल, बुरहानपुर एवं तृतीय पुरूस्कार 5000 रूपये माँ भगवती गरबा मंडल बुरहानपुर को दिया गया। वही प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रमोद जैन, सौभाग्य सांड,प्रकाश गीते, डां. सेठिया, लव जोशी, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, विपिन लाड, प्रशांत बार्ने, डा. प्रशांत डोगरे, जितेंद्र चौधरी, अखिल जैन, संतोष मोटवानी, सुभाष यादव, सचिन जैन मंचासीन थे। इस मौकै पर बडी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सोहनी एंकर ने किया।
.jpg)
