ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में​आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका पर छात्राओं ने रखे विचार


 

शासकीय कन्या महाविद्यालय में​आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका पर छात्राओं ने रखे विचार

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में युवा उत्सव के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका' विषय पर एक प्रेरणादायक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को देश की समृद्ध ज्ञान विरासत से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। छात्राओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक सांस्कृतिक एवं व्यवहारिक प्रासंगिकता पर प्रभावशाली विचार रखें । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. हरप्रीत रंधावा, डॉ. नेहा सिकरवार और अनिल महोबे शामिल रहे।उन्होंने छात्राओं के विचारों की मौलिकता और विषय की गहन समझ की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के ​प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने कहा,कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारे आत्मविश्वास स्वाभिमान और संस्कृति की धरोहर है। भारतीय ज्ञान परंपरा ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सशक्त नींव बन सकती है। हमें अपनी वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक संदर्भ में लागू करके स्वदेशी समाधान खोजने होंगे। ​कार्यक्रम के संचालक डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि भारतीय चिंतन में निहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्वदेशी भावना आज भी आधुनिक भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन दे रही है। वेदों और उपनिषदों में निहित वैज्ञानिक सोच आज के अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। श्री अनिल महोबे ने कहा, छात्राओं का शोधपरक प्रस्तुतिकरण दर्शाता है कि वे अपनी जड़ों को पहचान रही हैं और उसे भविष्य की चुनौतियों के लिए उपयोग करने को तैयार हैं।​भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा मौर्य, द्वितीय स्थान कुमकुम राजपूत एवं तृतीय स्थान मारिया सिद्दीकी ने प्राप्त किया। युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती पूनम साहू एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ भावना यादव ने छात्राओं की सहभागिता की सराहना की एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक डॉ हर्षा शर्मा, डॉ संजय आर्य, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन, तरुणा तिवारी, प्रिया कलोशिया, करिश्मा कश्यप का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों एवं विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post