ad

युवा उत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कोलाज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम


 युवा उत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कोलाज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम

इटारसी ।  युवा उत्सव के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में *भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम* विषय पर जिला स्तरीय  कोलाज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सृजनात्मकता, कलात्मक दृष्टि एवं सांस्कृतिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, दर्शन, शिक्षा प्रणाली, पर्यावरण चेतना एवं आधुनिक युग में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता जैसे विषयों को आकर्षक चित्रों और प्रतीकों के माध्यम से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के प्रति उनमें गौरव की भावना विकसित करते हैं। युवा पीढ़ी को अपने ज्ञान-स्रोतों को समझने और उन्हें आधुनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती पूनम साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में टीम भावना, विषयगत चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करती हैं। यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिरीष परसाई द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विषय की गहराई और समकालीन संदर्भों पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता के निर्णायकों तूलिका जीना, आशीष बतोशिया एवं रोहित प्रजापति ने प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत कोलाज का सूक्ष्म निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जैनब बी शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी

द्वितीय स्थान मीनू खान शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम तथा तृतीय स्थान तनुदीप पालीवाल शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में टीम मैनेजर के रूप में डॉ. एकता राय, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. रवि प्रकाश यादव, डॉ. सुरभि भट्ट, डॉ. निधि छीपा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजय आर्य ने उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, श्री रविंद्र चौरसिया, डॉ. शिखा गुप्ता, , डॉ. भावना यादव, डॉ. नेहा सिकरवार, श्री अनिल महोबे, एन.आर. मालवीय, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप एवं मंथन दुबे उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post