किसानों की समस्याएं तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक हल हो - भारतीय किसान संघ
इटारसी । भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल की परिचयात्मक एवं समस्याओं पर बैठक आज एसडीएम कार्यालय इटारसी में संपन्न हुई, जिसमें नवागत एसडीएम श्री नीलेश शर्मा एवं तहसीलदार श्री शक्ति श्री तोमर एवं सहकारिता, सिंचाई, बिजली ,राजस्व के अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में भारतीय किसान संघ नें सुझाव रखे कि सहकारी समितियों के माध्यम से ही खाद का अधिक से अधिक वितरण किया जाए तथा इटारसी तहसील के किसानों को ही इटारसी डीएमओ से खाद का वितरण किया जाए, इसके अलावा रबी सीजन के पहले यूरिया एवं डीएपी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं तथा दुकानों से खाद वितरण होता है तो उसकी जानकारी तथा रेट की जानकारी दुकानों में चस्पा की जावे, दुकानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर खाद का वितरण किया जाए, जिससे कालाबाजारी एवं अत्यधिक कीमत में खाद बेचनें वालों पर को चिन्हित करके कार्यवाही की जा सकेगी । इसके अलावा रबी सीजन के पूर्व ही बिजली विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य हो तथा 10 घंटे सुचारू रूप से बिजली चले, तहसील क्षेत्र में सभी जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र ही बदल दिए, क्षतिग्रस्त पोल, बिजली तार को सीजन के पहले ही बदल दिए जाए, समस्त स्टाफ किसानो से संवेदनशील व्यव्हार करे, लाइन आपरेटर किसानों के फोन तत्परता से उठाए, तथा रबी सीजन के पूर्व बिजली व्यवस्था सुचारू कर ली जाए, किसान संघ नें सिंचाई विभाग से कहा कि रबी सीजन के पूर्व ही सभी माइनरों की साफ सफाई का काम हो जाए, तथा टेल क्षेत्र के किसानों तक पानी पहुंचानें हेतु तत्परता दिखाए, सिंचाई विभाग लगातार पेट्रोलिंग करके टेल क्षेत्र तक फुल गेज के साथ पानी पहुंचानें हेतु प्रतिबद्ध रहे । नहरों के दायीं एवं बायी दोनों तरफ के रोड किसानों के आवागमन के लायक बनवाएं जावें, भारतीय किसान संघ नें अधिकारियों को सुझाव दिए कि मंडी में अतिरिक्त फ्लेट कांटें की व्यवस्था शीघ्रता से हो जाए, तथा किसानों को धान के सीजन में कोई कठिनाई नहीं आए इसलिए मंडी प्रबंधन तत्परता पूर्वक एवं संवेदनशील होकर किसानों की समस्याएं हल करें, व्यापारी किसानों के बीच सामंजस्य बनाकर व्यवस्थाएं चलाएं । बारिश के उपरांत ही तत्परता से सभी शासकीय गोहे के सीमांकन कर लिए जाएं । भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों नें नवागत एसडीएम श्री नीलेश शर्मा का स्वागत करते हुए बताया कि भाकिसं सकारात्मकता एवं सामंजस्य बनाकर समस्याएं हल करानें पर विश्वास रखता है, भाकिसं रीति नीति एवं अनुशासन में अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखता है इसीलिए भारतीय किसान संघ के सुझावों को लेकर चले जिससे किसान हितैषी निर्णय हो सकेंगे । आगामी समय में भारतीय किसान संघ की वृहद बैठक भी तय की गयी है जिसमें शेष सभी विषयों पर बातचीत की जाएगी ।बैठक मे भाकिसं के जिला सहमंत्री रजत दुबे, तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत, संभाग मंडी प्रभारी श्रीराम दुबे, मंत्री सुभाष साध, राजेश साध, जगदीश कुशवाहा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
.jpg)
