सेठानी घाट नर्मदापुरम में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गान
नर्मदापुरम्। सेठानी घाट पर शुक्रवार वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गान का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा और ऊर्जा का प्रतीक है, जिसने क्रांतिकारियों से लेकर छात्रों, सैनिकों और नागरिकों तक सभी को प्रेरित किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसे पूरे वर्ष गौरव गान के रूप में मनाने के आह्वान की सराहना करते हुए कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पंकज चौरे, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश गौर ने एवं आभार सहप्रभारी वंदना दुबे ने माना।
.jpg)
