ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में छात्राओं ने सामूहिक स्वर में गूंजाया ‘वंदे मातरम्’


 शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में छात्राओं ने सामूहिक स्वर में गूंजाया ‘वंदे मातरम्’

वंदे मातरम् – 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में “वंदे मातरम् – 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा प्रसारित वंदे मातरम् – 150 वर्ष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और वंदन से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गान किया गया, जिसकी गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। यह गीत आज भी प्रत्येक भारतीय के भीतर वही देशभक्ति की ऊर्जा जगाता है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के समय जन-जन को एकता के सूत्र में बाँधा। कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रतीक है। यह गीत हर भारतीय को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और मातृभूमि के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिरीष कुमार परसाई द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया। उन्होंने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत माता की आत्मा की पुकार है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के प्रत्येक चरण में जन-जन को प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, श्री रविंद्र चौरसिया, श्रीमती पूनम साहू, नीतू अहिरवार, डॉ. संजय आर्य, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. भावना यादव, डॉ. नेहा सिकरवार, श्री अनिल मोहबे, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप, श्री एन.आर. मालवीय, श्री हरिशंकर निगोते, श्री राजेश कुशवाहा, मंथन दुबे सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षकीय व गैर-शिक्षकीय स्टाफ एवं अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को जीवंत बना दिया तथा पूरा परिसर देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो उठा।

प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post