वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा करेगी सामूहिक गायन कार्यक्रम : मंत्री उदय प्रताप सिंह होंगे शामिल
नर्मदापुरम। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजन सेठानी घाट पर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस गरिमामयी अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक साथ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर एवं सह संयोजक बंदना दुबे ने बताया कि यह आयोजन जिले के सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से भव्य रूप में सम्पन्न होगा। उन्होंने नागरिकों से परिवार सहित सेठानी घाट पहुंचकर राष्ट्र गौरव के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की बात कही। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर मुकेश चंद्र मैना,राजेश गौर, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, अमित महाला, गजेंद्र सिंह चौहान, सागर शिवहरे, प्रशांत तिवारी, मनीष शर्मा, आमीन राइन ने कार्यक्रम स्थल सेठानी घाट का निरीक्षण किया।
अमित महाला
मीडिया प्रभारी जिला नर्मदापुरम
7000294850
.jpg)
