ad

बाल विभा के अंतर्गत दिये जाने वाले आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान – 2025 की घोषणा हुई


 

बाल विभा के अंतर्गत दिये जाने वाले आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान – 2025 की घोषणा हुई

भोपाल। आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन, भोपाल द्वारा प्रदत्त ‘आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान – 2025’ के लिए इस वर्ष के चयनित बाल साहित्यकारों एवं उनकी कृतियों की घोषणा निर्णायक समिति द्वारा की गई। 

इन सम्मानों का उद्देश्य बाल साहित्य सृजन को प्रोत्साहित करना तथा रचनाकारों के योगदान को मान्यता प्रदान करना है।

प्रथम नंबर के सम्मान के लिए  कोई कृति आमंत्रित नहीं की गयी। निर्णायक समिति की अनुशंसा से उनका नाम चुना गया। 

घोषित सम्मानों का विवरण निम्नानुसार है:

1.

स्वर्गीय पं. श्री जगदीश प्रसाद पाण्डेय स्मृति आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान (समग्र अवदान हेतु)*

सम्मान राशि – 2100 रुपये

चयन प्रक्रिया – निर्णायक समिति की अनुशंसा से

चयनित साहित्यकार – प्रो. (डॉ.) नागेश पांडेय 'संजय' ,शाहजहांपुर

2.

स्व. श्रीमती तारा पाण्डेय स्मृति आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान (गद्य)

सम्मान राशि – 1100 रुपये

चयनित कृति – “हाड़ौती अंचल का बाल साहित्य : उद्भव एवं विकास”

रचनाकार – डॉ. (श्रीमती) युगल सिंह, कोटा, राजस्थान

3.

स्व. श्रीमती कस्तूरी बाई स्मृति आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान (पद्य)

सम्मान राशि – 1100 रुपये

संयुक्त रूप* से चयनित –

डॉ. रंजना शर्मा, भोपाल – “आजा री निंदिया” (लोरी संग्रह)

एवं

डॉ. वर्षा चौबे, भोपाल – “बच्चो तुम स्वाभिमान धरा के”

4.

स्व. श्री उमेश चंद्र मिश्रा स्मृति आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान (युवा लेखन हेतु – प्रथम कृति/युवा रचनाकार हेतु)

सम्मान राशि – 1100 रुपये

चयनित कृति – “एक परी हमारी”

रचनाकार – प्रेमलता साहू, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

चयन प्रक्रिया तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को संपन्न की गयी है।

सभी चयनित साहित्यकारों को शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि  देकर आमंत्रित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बाल विभा - 2025 का आयोजन 13 नवंबर 2025 को दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय, भोपाल में शाम 5 बजे से आयोजित किया जा रहा है।


डॉ मीनू पांडेय नयन

अध्यक्ष

आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन

भोपाल

7987141073

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post