"डा. हरभजन सिंह हंसपाल स्मृति सम्मान2025" सतीश चंद्र श्रीवास्तव को
भोपाल। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार व व्यंग्यकार सतीश चंद्र श्रीवास्तव को उनकी कृति "मतलब अपना साध रे बंदे..."(व्यंग्य संग्रह) के लिए "डा. हरभजन सिंह हंसपाल स्मृति सम्मान 2025" साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा आयोजित "साहित्य सम्मान समारोह -25" के अवसर पर "विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन भवन" नागपुर के अर्पण सभागार में मंचस्थ प्रमुख अतिथि डा. वेद प्रकाश मिश्रा, पूर्व कुलपति, श्री कृष्ण स्वास्थ्य विश्वविद्यालय व श्री स्वामी निर्मलानंद जी महराज, अध्यक्ष गीता मंदिर, विशिष्ट अतिथि प्रो. डा. प्रमोद गिरी, संचालक न्यूरो हास्पिटल, नागपुर, अध्यक्ष डा. गोविंद प्रसाद उपाध्याय, आयुर्वेदाचार्य, सम्पादक "पावन परम्परा" द्वारा शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व मानदेय धनराशि भेंट कर सम्मानित किया | कार्यक्रम में प्रदेश व देश के विभिन्न अंचलों से पधारे साहित्यकारों को उनकी विभिन्न विधाओं की श्रेष्ठ कृतियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में "साहित्य अर्चन मंच" के उपाध्यक्ष डा. शशिकांत मिश्रा व सचिव श्री नरेन्द्र परिहार "एकांत" एवं उनकी कार्यकारिणी के साथ ही नागपुर शहर के सम्माननीय साहित्यकार, पत्रकार व अतिथिगण उपस्थित थे।
.jpg)
