देर रात तक ऑडिटोरियम में गूंजते रहे किशोर दा के सदाबहार नग़में
विधायक डॉ सीतासरण शर्मा ने निनाद सिंगर्स के गीतों की प्रस्तुति को सराहा
इटारसी । नगर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था *निनाद सिंगर्स*,द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी "गीत गाता हूं में - ए ट्रिब्यूट टू किशोर कुमार" कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ऑडीटोरियम में किया गया जिसमें निनाद सिंगर्स के संरक्षक माननीय विधायक डाॅ सीतासरण शर्मा,ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पं जितेन्द्र ओझा,न पा अध्यक्ष पंकज चौरे,भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे,डाॅ नीरज जैन,न पा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत,शैलेन्द्र दुबे,रोटरी अध्यक्ष दीपक जैन,मनोहर तिवारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय माननीय विधायक डाॅ सीतासरण शर्मा,विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र ओझा,पंकज चौरे,राहुल चौरे,आलोक गिरोटिया व निनाद सिंगर्स ने किशोर दा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात शुरु हुआ गीतों का कारवां ....सबसे पहले ग्रुप सभी निनाद सिंगर्स ने मिलकर गाया जिंदगी एक सफर,और फिर क्रमशः आलोक गिरोटिया ,अमिताभ बैस,संजय दीवान,चंद्रेश मालवीय,अजय राज,अभिमन्यु बैस,शशांक बैसाखिया,विशाल पांडेय,राधिका राणा और श्वेता पगारे नेयादों की बारात,मेरा जीवन कोरा कागज,मेरे दिल में आज,मेरी भीगी भीगी सी,ओ मेरी जान,रात कली एक ख्वाब,ख्वाब हो तुम या,मेरे सामने वाली खिड़की,ये रातें ये मौसम,बाबु समझो इशारे,खिलते हैं गुल यहां,पर्बत के पीछे,वादा तेरा वादा,हमको तुमसे हो गया है प्यार,कहना है कहना है,दिलबर मेरे कब तक मुझे,ओ माझी रे,तुम आ गये हो,आज न छोड़ेंगे बस हमजोली,माई नेम इज़ एंथोनी,आज मदहोश हुआ जाए रे,परदेसिया ये सच है,किसका रस्ता देखें,गुम है किसी के प्यार,ओ साथी रे,आ देखें जरा,हम प्रेमी प्रेम करना जानें गीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर डाॅ सीतासरण शर्मा ने इसे शहर का एक अनूठा अनुकरणीय आयोजन बताया और सभी सिंगर्स की मुक्तकों से प्रशंशा की।
आलोक गिरोटिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया,आभार प्रदर्शन अमिताभ बैस ने किया और अनुभवी सुनील बाजपेयी ने कार्यक्रम संचालन किया।
.jpg)
