श्री राम विवाह महोत्सव एवं निशुल्क सामूहिक विवाह 25 नवम्बर को: श्री देवल मंदिर काली समिति का 41 वे वर्ष में भव्य आयोजन
इटारसी । श्री देवल मंदिर काली समिति पुरानी इटारसी के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राम विवाह महोत्सव एवं निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन विवाह पंचमी 25 नवंबर को किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम 20 नवंबर से प्रारंभ हो जाएंगे जो 26 नवंबर तक चलेंगे ।20 नवंबर को रामलीला ,21 नवंबर को सुंदरकांड पाठ, 22 नवंबर को अखंड सीताराम कीर्तन, 23 नवंबर को महिला मंडल द्वारा रामसत्ता, 24 नवंबर को मंडपा छादन एवं सत्यनारायण कथा, 25 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे ।जिसमें कन्या भोज, विशाल भंडारा, आध्यात्मिक प्रवचन, विशाल देवी जागरण, भव्य वारात स्वागत, जयमाला एवं प्रीति भोज, पाणी ग्रहण संस्कार होगा। 26 नवंबर को विदाई समारोह होगा। 25 नवंबर मंगलवार को सायंकाल 6:00 बजे श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक से श्री राम जी एवं समस्त दूल्हे राजाओं की बारात देवल मंदिर जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। बारात मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। करीब 2 किलोमीटर लम्बे श्री राम बारात के मार्ग को विद्युत रोशनी, स्वागत द्वारो एवं रंगोली से सजाया जाता है। सामूहिक विवाह के संबंध में आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि समिति के द्वारा अभी तक 3000 से अधिक सामूहिक विवाह में युवक युवतियों का निशुल्क किया जा चुका है ।इस वर्ष के सामूहिक विवाह में जिन युवक युवतियो के विवाह होने है उनके अभिभावकों द्वारा युवक युवतियों के आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज के चार फोटो समिति को दिए जाने चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर एवम वधु स्वजातीय होना अनिवार्य है ।अंतर जाति विवाह नहीं किए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्री देवल मंदिर जनकपुरी काली समिति पुरानी इटारसी से संपर्क किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों से आते हैं युवक युवती विवाह कराने। श्री देवल मंदिर काली समिति के इस सामूहिक विवाह समारोह में मध्य प्रदेश के कई दूर-दूर के जिलों से युवक युवती विवाह करने के लिए अपने परिवार जनों के साथ आते हैं उनका जो स्वागत सत्कार इटारसी के नागरिक करते हैं वह देखने लायक होता है
वैसे तो बहुत बारात निकलती है परंतु श्री राम विवाह के अवसर पर आयोजित श्री राम विवाह एवं सामूहिक विवाह के अवसर पर श्री द्वारकाधीश मंदिर समिति द्वारा बारात निकालने के पहले दूल्हे राजाओं का भव्य स्वागत होता है
मंदिर समिति के द्वारा कन्यादान सामग्री प्रत्येक जोड़े को प्रदान की जाती है एवं दानदाताओं द्वारा भी कन्यादान किया जाता है यह मार्मिक दृश्य देखने लायक होता है
.jpg)
