ad

अमृता मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व AI के छात्रों ने अमृता पाठशाला में इतिहास रचा


 

अमृता मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व AI के छात्रों ने अमृता पाठशाला में इतिहास रचा

फ़रीदाबाद । अमृता हॉस्पिटल फ़रीदाबाद के प्रांगण में विगत 4 से अधिक वर्षों से चलने वाली अमृता पाठशाला में,

लिटरेरी क्लब ऑफ़ अमृता के ऊर्जावान विद्यार्थियों ने रविवार 2 नवम्बर को पाठशाला में आकर बच्चों को सुखद भविष्य हेतु मोटिवेट किया. उन्हें अच्छी तरह हाथ धोना, पैरों को साफ कारना, साफ कपडे पहिनना व शुद्ध भोजन का महत्त्व बताया.

फिनाइल डालकर पौछा लगाना बताया. सभी बच्चों को सुन्दर जारकिन दीं ताकि सर्दी में उन्हें परेशानी न हो.

खाने को स्वादिष्ट कचोरी व टॉफी दीं.

उनकी कक्षा को और आनंद दायी बनाने के लिए मोटे कम्बल व चादरें उन्हें बैठने को दीं.

भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, जानकर भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया.

बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु मनोरंजक खेल खिलाये.

बच्चों ने बढ़े उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया.

आज ही प्रिय विनायक राठौर का जन्मदिन पाठशाला में मनाया गया. बच्चों को मीठी खीर खिलायी गयी.

आज लिटरेसी क्लब ऑफ़ अमृता के सदस्यों में भावी डॉक्टर, इंजिनियर, नर्सिंग सदस्यों में कुमारी मनु श्री, प्रणय कुमार, हर्ष वर्धन, अनंत कृष्णन, देविका, दीप्ति शाह, मीनाक्षी, नितिशा आदि रहे.

अमृता पाठशाला की प्रध्यापिका श्रीमती पूनम रानी ने सभी का स्वागत किया.

ज्ञातवय है कि अमृता हॉस्पिटल के प्रांगण में विगत 4 से अधिक वर्षों से काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को यहाँ मुफ्त शिक्षा, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा व संस्कार प्रदान किये जा रहे हैं.

पूज्य अम्मा की असीम अनुकम्पा व स्वामी निजामृता नंद पुरी जी, श्री सत्यानंद मिश्रा जी ई. डी. प्रोजेक्ट, कर्नल गोपाल कृष्णन सुरक्षा निदेशक आदि के मार्गदर्शन में यह पाठशाला सुचारु रूप से कार्यरत है.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post