ad

बालकधाम में सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री गुरूनानक देवजी का नामकरण छठीं उत्सव



बालकधाम में सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री गुरूनानक देवजी का नामकरण छठीं उत्सव

खंडवा। सिंधी कालोनी स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र बालकधाम गुरूद्वारा में श्री गुरूनानकदेव जी का नामकरण छठी उत्सव स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में परम्परानुसार सिंधी समाजजनों द्वारा बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस दौरान रात्रि 6 बजे से 8 बजें तक कन्हैया सहजवानी कन्नू साई एवं अशोक मंगवानी आदि कलाकारों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों, लोरियों एवं लाडों की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुतियों एवं रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य‌ श्री गुरुनानक  देव जी का छठीं उत्सव मनाते हुए नामकरण किया गया। आरती अरदास पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। इस मौके पर मनोहर सबनानी, देवानंद परचानी, महेश चंदवानी, मनोहर संतवानी, राजू सबनानी, मयूर, खेमचंद जेठवानी, गोपाल, निर्मल मंगवानी, अजय गेलानी, महेश मंगवानी, साधु चावला, राजेश वाधवा, बाबा बोदाराम  एकता मंडल के सदस्य, मातृशक्ति एवं बच्चों आदि सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post