मौहल्ला समिति ने नगर की ज्वलंत समस्याएं विधायक डॉ शर्मा के समक्ष रख समाधान करवाने पर चर्चा की
इटारसी । मोहल्ला समिति वार्ड क्रमांक 23 अहिल्या नगर के सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक एवं वार्ड पार्षद राकेश जाधव के नेतृत्व में विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा से भेंट कर समिति की विगत 2 नवंबर की बैठक में उठी समस्याओं कस्तूरबा कन्या शाला के ध्वस्त एवं दुरूपयोग हो रहे कक्ष की जगह अतिरिक्त कक्ष बने, नगर के लिए सन् 2014 मे रेडियो स्टेशन एफ एम केन्द्र स्थापना की घोषणा होने एवं सितंबर 2024 में मंजूरी मिलने के बाद भी शुरू ना होने, न्यास कॉलोनीवासियों के लिए रेल्वे ओवर ब्रिज के लिए सीधे आवागमन की सुविधा के लिए एसडीओपी कार्यालय हटाने की घोषणा होने के उपरांत उसके किस कारण से ना हटने , रेलवे स्टेशन मेन गेट के सामने की सड़क पर स्थित पीपल के वृक्ष को विस्थापित करवाने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की।
विधायक डॉ शर्मा ने कस्तूरबा कन्या शाला के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मई 2026 में राशि जारी करवाने का आश्वासन दिया।
रेडियो एफएम स्टेशन स्थापना, सड़क निर्माण के लिए एस डी ओ पी कार्यालय को हटवाने एवं रेल्वे स्टेशन गेट सामने लगे पीपल के विस्थापन की प्रक्रिया को शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।
समिति ने श्री शंकर मंदिर सत्संग सभागार सामुदायिक भवन के ऊपर टीन शेड लगवाने की राशि विधायक निधि से प्रदान करने के लिए विधायक डॉ शर्मा को आभार पत्र सौंपा।
मोहल्ला समिति के प्रतिनिधि मंडल में समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली , देवेंद्र पटेल, राजकुमार दुबे, गोविंद प्रसाद दीक्षित, प्रकाश ताम्रकार ,विजय दुबे, लीलाधर यादव ,संदीप तिवारी, बृजमोहन सिंह मीना ,हैप्पी शर्मा, सुनील दुबे, विजय राव नाईक की सहभागिता रही।
.jpg)
