ad

सिवनी मालवा में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग


 

सिवनी मालवा में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

सिवनी मालवा। नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 08 की कांग्रेस पार्षद श्रीमती अनुराधा दीपक दीक्षित ने सिवनी मालवा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक ( एस.पी. ) श्री साईं कृष्णा एस. थोटा को आवेदन दिया।

आवेदन में बताया गया कि सिवनी मालवा का क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां की पुलिस व्यवस्था सीमित संसाधनों में काम कर रही है। बनापुरा रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिस चौकी बंद  हैं। क्षेत्र में 112 वाहन एवं स्टाफ की कमी के कारण समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पाती, जिससे आए दिन चोरी और अन्य घटनाएं घटित हो रही हैं।

कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने माँग की कि सिवनी मालवा में अतिरिक्त 112 वाहन तैनात किए जाएं तथा बनापुरा क्षेत्र में पुलिस चौकी को पुनः प्रारंभ किया जाए, और चौक चौराहे पर निगरानी के लिए सी. सी. टी. वी. कैमरे लगवाए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

एस. पी. ने आश्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post