ad

तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर सम्पन्न, योग गुरु का किया सम्मान


 

तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर सम्पन्न, योग गुरु का किया सम्मान

खंडवा। करो योग रहो निरोग ग्रुप भैरव बाबा मंदिर हॉस्टल भंडारिया रोड पतंजलि संस्थान बाबा रामदेव (हरिद्वार) के कृपापात्र शिष्य योग प्रशिक्षक खंडवा (पुणे) निवासी चंद्रकुमार उधवानी के दिशा निर्देश में बडगांव भीला रोड़ स्थित लोटस सिटी में हरियाली एवं प्राकृतिक वातावरण के मध्य तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। इस मौके पर योग शिक्षक श्री उधवानी का उपस्थितजनों द्वारा शालश्रीफल एवं मोतियो की माला भेंट कर सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शीत ऋतु में शरीर को गर्म, सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ विशेष योगासन और प्राणायाम बहुत फायदेमंद होते हैं। इस बात की पुष्टि शिविर में उपस्थित पथरी, बीपी, शुगर एवं अन्य बीमारियों से छुटकारा प्राप्त व्यक्तियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए की गई। इस दौरान सूर्य नमस्कार, उत्कटासन, वीरभद्रासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, प्राणायाम, कपालभाति, अलोम, विलोम, भ्रामरी, मरकटासन आदि योगों के साथ आखों, कान, नाक, पेट आदि का आयुर्वेदिक दवाई से उपचार भी किया गया। इस मौके पर जीवतराम रेवतानी, मनोहर आसवानी, जितेंद्र दीवान रमेश थदानी, निर्मल मंगवानी, गिरधारीलाल लालवानी, चंद्रलाल नागपाल, किशोर हिंदूजा, कैलाश लालवानी, मेधराज रेवतानी, सुरेश सोनार, सुनिल आर्य, अतुल शाह, मुकेश मालवीय, रविंद्र प्रजापति, ब्रजमोहन सेवारिक, प्रर्णय गुप्ता, रोशन जेसवानी, सत्येंद्र जैन, प्रेमलाल सोनी, शिवदत्त मौर्य, सुदर्शन खले, जितेंद्र सिंह सावरकर, रणवीर सिंह चावला, राजसिह चौहान, वैध प्रकाश लोधी, नवींंन बजाज, रामनायण पटेल, दीपा पचोरी आदि सहित नगर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post