शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी की छात्राओं ने मेहंदी और रंगोली में उकेरे बाल अधिकारों के मुद्दे
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा बाल अधिकार सप्ताह 14 से 20 नवंबर 2025 के अंतर्गत दो रचनात्मक प्रतियोगिताओं मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बाल विवाह' विषय पर आधारित मेहंदी प्रतियोगिता में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवांशी पटेल, द्वितीय स्थान सृष्टि असवारे एवं तृतीय स्थान राना कुरैशी ने प्राप्त किया।छात्राओं ने 'बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति' जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में डॉ. हरप्रीत रंधावा, डॉ. श्रद्धा जैन, और नीतू अहिरवार ने निर्णायक मंडल के रूप में कार्य किया। रंगोली प्रतियोगिता मेंप्रथम सृष्टि असवारे, द्वितीय सलोनी अहिरवार एवं तृतीय आलिया खान रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने इन आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि बाल अधिकार सप्ताह के दौरान इन प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता भी विकसित करता है। हमारी छात्राएं इन गंभीर विषयों पर कला के माध्यम से सशक्त संदेश दे रही हैं। बाल अधिकारों की रक्षा हमारा सामूहिक दायित्व है। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. भावना यादव ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, एनएसएस इकाई का उद्देश्य हमेशा से युवाओं को सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करना रहा है। मेहंदी और रंगोली ने 'बाल विवाह', बाल श्रम और 'भिक्षावृत्ति' जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया है। यह आयोजन दर्शाता है कि हमारी छात्राएं इन कुरीतियों के उन्मूलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार हैं। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा बधाई दी गई और उनके प्रयासों की सराहना की गई।
डॉ. आर. एस. मेहरा प्राचार्य
.jpg)
.jpeg)